BSMEB Result 2026: बिहार मदरसा बोर्ड वस्तानिया, फौकानिया, मौलवी रिजल्ट bsmebpatna.com पर जारी
Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 05:24 PM IST | 1 min read
बिहार स्टेट मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) की फौकानिया, मौलवी एवं वस्तानिया की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) ने वस्तानिया (8वीं), फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार मदरसा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। वहीं 8वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए केवल रोल नंबर ही दर्ज करना होगा।
BSMEB Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति
- रोल नंबर और रोल कोड
BSMEB Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाएं।
- अब आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें।
BSMEB Result 2026: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
बिहार मदरसा बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को न्यूनतम सभी विषयों में अलग अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र किसी विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करेंगे, वे फेल माने जाएंगे।
BSMEB Result 2026: फेल विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
हालांकि, फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक मौका और दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होंगे। छात्र तय तिथियों में आवेदन करके उस विषय की परीक्षा दोबारा दे सकेंगे और इसी वर्ष परीक्षा पास कर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
अगली खबर
]BSEB Simultala Class 6 Result 2026: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 मेन्स रिजल्ट घोषित, सफल कैंडिडेट्स की सूची जारी
बिहार सिमुलतला प्रीलिम्स रिजल्ट 2026-27 के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार सिमुलतला की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर अपना बीएसईबी एसएवी मेंस रिजल्ट देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच