BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में 1,526 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि 8 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 11, 2024 | 09:16 AM IST | 1 min read
बीएसएफ सीएपीएफ भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में विभिन्न सहायक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) और असम राइफल्स में वारंट अधिकारी के रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती 2024 आवेदन लिंक 8 जुलाई रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1,526 रिक्तियां भरी जाएंगी।
बीएसएफ सीएपीएफ भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता व पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BSF Recruitment 2024: हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय, लड़ाकू मंत्रिस्तरीय)
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं:
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
|
सीआरपीएफ |
282 |
|
बीएसएफ |
302 |
|
आईटीबीपी |
163 |
|
सीआईएसएफ |
496 |
|
एसएसबी |
05 |
|
एआर |
35 |
BSF Bharti 2024: सहायक एसआई (स्टेनोग्राफर, कॉम्बैटेंट स्टेनोग्राफर)
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में पद के अनुसार कुल रिक्तियां देख सकते हैं:
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
|
सीआरपीएफ |
21 |
|
बीएसएफ |
17 |
|
आईटीबीपी |
56 |
|
सीआईएसएफ |
146 |
|
एसएसबी |
03 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी