BSEH HTET 2026: जानें कब होगी एचटीईटी परीक्षा? फेक न्यूज से बचने के लिए बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 10:44 AM IST | 1 min read

हरियाणा टीईटी नवंबर 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन, आवेदन की तारीखें, फीस की जानकारी और परीक्षा का फाइनल शेड्यूल अभी तक आधिकारिक पोर्टल पर जारी नहीं किया गया है।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एचटीईटी परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां और संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार की जा रही हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समयानुसार अपनी तैयारी जारी रखें। परीक्षा की तिथियों, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देशों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) के उम्मीदवारों के लिए नवंबर 2026 में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

BSEH HTET 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
लेवल 1
लेवल 2
लेवल 3
हरियाणा निवासी अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थी
500 रुपये
900 रुपये
1,200 रुपये
हरियाणा के अन्य सभी अभ्यर्थी
1,000 रुपये
1,800 रुपये
2,400 रुपये
हरियाणा से बाहर के अभ्यर्थी
1,000 रुपये
1,800 रुपये
2,400 रुपये

BSEH HTET 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

उम्मीदवार की श्रेणी
न्यूनतम अंक
सामान्य एवं अन्य श्रेणियां
60% – 90 अंक
हरियाणा के अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थी
55% – 82 अंक
अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थी
60% – 90 अंक

Also read UPPSC FCO 2025 Cutoff: यूपीपीएससी फाइलेरिया कंट्रोल ऑफिसर इंटरव्यू के अंक और कटऑफ आज, डाउनलोड प्रक्रिया जाने

केवल आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

बोर्ड की तरफ से जारी इस सूचना में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी लेटेस्ट और प्रामाणिक अपडेट के लिए केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]