Haryana Board Exams 2025: बीएसईएच कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी, 3 फरवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 07:34 PM IST | 1 min read
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 से 18 फरवरी 2025 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने 20 जनवरी को यह जानकारी दी। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। छात्र बीएसईएच के आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार हरियाणा बोर्ड द्वारा नियमित परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
Haryana Board Exams 2025: प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में
कक्षा 10वीं-12वीं के शेष विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में उस विषय के शिक्षक या व्याख्याता द्वारा ली जाएंगी। परीक्षाओं के लिए पर्यवेक्षकों और परीक्षकों को ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य निर्धारित तिथियों को अपने विद्यालय लॉगिन के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थियों का परीक्षा ड्यूटी चार्ट, अनुदेश पत्र, ग्रुप फोटो प्राप्त कर अंक अपलोड करें।
BSEH Class 10th, 12th 2025: बोर्ड एग्जाम डेटशीट संशोधित
उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 को संशोधित किया है। 10वीं की परीक्षाएं अब 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त होंगी।
बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं दोनों के कुछ पेपर पुनर्निर्धारित किए गए हैं। एचबीएसई 10वीं डेट शीट 2025 के अनुसार, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और कुछ अन्य विषयों की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है।
कक्षा 12वीं डेट शीट 2025 के अनुसार, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, उद्यमिता, गणित के पेपर की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल