BSEB Sakshamta 5 Exam Dates: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 5वीं की तारीखें घोषित, एडमिट कार्ड 25 मई को
Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 04:32 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सक्षमता परीक्षा पंचम का आयोजन 5 जून से 8 जून 2026 तक पटना में कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड और ऑनलाइन मॉक टेस्ट का लिंक 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा (पंचम) के आयोजन और प्रवेश पत्र जारी करने से संबंधित आवश्यक सूचना प्रकाशित कर दी है। समिति के परीक्षा नियंत्रक (विविध) द्वारा परीक्षा की तारीखें तय कर दी गई हैं और जल्द ही अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ में सम्मिलित नहीं हुए हैं अथवा अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा (पंचम) का आयोजन 5 जून 2026 से लेकर 8 जून 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र पटना जिला मुख्यालय में निर्धारित किए गए हैं, जहां सभी योग्य आवेदकों को परीक्षा में शामिल होना होगा।
BSEB Sakshamta 5 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी आवेदकों के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट के लिंक पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड के रूप में अपनी जन्म तिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
BSEB Sakshamta 5 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रकिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- होम पेज पर Sakshamta Pariksha Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के हस्ताक्षर हैं अनिवार्य
इस परीक्षा के लिए समिति ने एक बेहद जरूरी नियम अनिवार्य किया है। वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को उसे अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित (Countersigned) कराना होगा। बिना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर के एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
25 मई से उपलब्ध रहेगा मॉक टेस्ट का लिंक
शिक्षक आवेदकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के पैटर्न को समझने और अभ्यास करने की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए समिति की वेबसाइट पर 25 मई 2026 से मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिवेट रहेगा। अभ्यर्थी इस लिंक पर 'Click' करके परीक्षा का ऑनलाइन अभ्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसमें अंकित तिथि, समय व केंद्र के अनुसार ही परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा