BSEB Sakshamta Pariksha 2024: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, bsebsakshamta.com से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 14, 2024 | 11:15 AM IST | 1 min read
बीएसईबी, पटना की तरफ बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड 2024 जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की तरफ से बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड आज यानी 14 फरवरी को जारी कर दिया गया है। बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में 26 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा से परिचित होने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर डेमो टेस्ट का लिंक जारी किया गया है। जिसपर लॉगिन कर उम्मीदवार फाइनल सीबीटी परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे कि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा पैटर्न
बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 में प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
शिक्षक सक्षमता परीक्षा क्या है?
बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त सभी शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए तीन जिलों का विकल्प देना होगा। परीक्षा देने के बाद यदि किसी उम्मीदवारा का मूल प्रवेश पत्र गायब हो जाता है,तो उसे सक्षमता परीक्षा दोबारा देनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी