BSEB 12th Practical Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें
Saurabh Pandey | December 28, 2025 | 10:35 AM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड केवल स्कूल में संपर्क करके ही प्राप्त किया जा सकता है। कोई भी छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपने संबंधित संस्थान से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही इस पर अपना हस्ताक्षर और मुहर भी लगाना जरूरी है।
बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड केवल स्कूल में संपर्क करके ही प्राप्त किया जा सकता है। कोई भी छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता है।
Bihar board 12th practical admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- छात्रों का नाम
- माता पिता का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र के स्कूल का नाम
- स्कूल का कोड
- स्कूल का पता
- सब्जेक्ट वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम डेट
BSEB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले स्कूल प्रिंसिपल्स को आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर उनको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
- अब मुहर और हस्ताक्षर करके एडमिट कार्ड विद्यार्थियों में वितरित कर दें।
Bihar Board 12th Practical Dates 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर लेना चाहिए, जिससे कि उन्हें परीक्षा में प्रवेश मिल सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी