BSEB 12th Exams 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का दूसरा दिन संपन्न, 1677 सेंटर्स पर एग्जाम
Saurabh Pandey | February 4, 2025 | 08:03 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का तीसरा दिन कल यानी 5 फरवरी को साइंस स्ट्रीम के फिजिक्स विषय के लिए आयोजित किया जाएगा। कल पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आज यानी 4 फरवरी को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का दूसरा दिन आयोजित किया गया। परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में विज्ञान और कला संकाय के 4,48,674 परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक हुई।
दूसरी पाली में कला संकाय के 3,22,647 छात्रों के लिए पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई। वोकेशनल फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा भी दूसरी पाली में आयोजित की गई। राज्य में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में शामिल होने के लिए 6,41,847 छात्राओं और 6,50,466 छात्रों सहित कुल 12,92,313 उम्मीदवारों ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरा था।
BSEB 12th Exams 2025: 5 फरवरी को फिजिक्स, भूगोल की परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का तीसरा दिन कल यानी 5 फरवरी को साइंस स्ट्रीम के फिजिक्स विषय के लिए आयोजित किया जाएगा। कल पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक भूगोल और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा होगी।
BSEB 12th Exams 2025: 5 फरवरी को समाप्त होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा का पहला दिन 1 फरवरी को 1,677 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया गया। पहली पाली में 504, 657 परीक्षार्थियों ने जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में कला और वाणिज्य संकाय के 75,201 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र की परीक्षा दी। बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 को समाप्त होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा