Bihar STET Answer Key 2025: बिहार एसटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, डायरेक्ट लिंक जांचें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 11:31 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 व रिस्पॉन्स शीट यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर बीएसईबी एसटीईटी आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
इससे पहले, बिहार एसटीईटी 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 28 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बीएसईबी एसटीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या/ लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि, चुनौतियों के लिए कुल शुल्क 250 रुपये से अधिक नहीं होगा, भले ही पांच से अधिक प्रश्नों को चुनौती दी गई हो। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जांच सकते हैं।
बिहार एसटीईटी आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए डायरेक्ट लिंक cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1631/95659/login.html है। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बीएसईबी एसटीईटी आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का आयोजन 14 अक्टूबर को सीबीटी मोड में पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (वरिष्ठ माध्यमिक) के लिए किया गया था।
Bihar STET Answer Key Objection Window 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करने बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तयां उठा सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, बीएसईबी एसटीईटी उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें, सबमिट करें और उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- उन उत्तरों पर क्लिक करें जिन पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम