Santosh Kumar | November 27, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी 2026 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को दो पेपरों के लिए कराई जाएगी। पेपर-2 सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 सत्र के लिए 27 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 18 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा और आवेदन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) किया जाता है। हालांकि, इस साल जुलाई और दिसंबर में परीक्षा नहीं आयोजित की गई। सीटेट पेपर- I (कक्षा 1 से 5 तक) और पेपर- II (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजन के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटेट फरवरी 2026 पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए या डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा पूरा कर लिया हो या उसके अंतिम वर्ष में हों। पात्रता के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी गई है।
Also readभारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
सीटेट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। लेकिन परीक्षा में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को सीटेट 2026 अधिसूचना में उल्लिखित शैक्षिक योग्यता नियमों को पूरा करना होगा।