BSEB Bihar DElED Result 2025: बिहार डीएलएड रिजल्ट, कटऑफ घोषित, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | November 26, 2025 | 02:35 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट में कैंडिडेट्स के लिए मेरिट स्टेटस, स्कोरकार्ड और कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर लॉग इन करके अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 का स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बिहार डीएलएड रिजल्ट की घोषणा की।
BSEB Bihar DElED Result 2025: पास प्रतिशत 79.01% रहा
कुल 3,23,313 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,55,468 पास हुए। इस तरह पास प्रतिशत 79.01% रहा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 35% अंक जरूरी हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक चाहिए।
पास हुए उम्मीदवारों में से 2,54,443 बिहार के हैं और 1,025 उम्मीदवार दूसरे राज्यों से हैं। एडमिशन रिजर्वेशन नियमों और मेरिट के आधार पर होगा। प्राइवेट टीचर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन भी एडमिशन देते समय सरकारी गाइडलाइंस को फॉलो करेंगे।
राज्य में कुल 306 डीएलएड शिक्षण संस्थान हैं, जिसमें सरकारी संस्थानों की संख्या 60 तथा गैर सरकारी संस्थानों की संख्या 246 है। सरकारी संस्थानों में कुल सीटों की संख्या 9,100 तथा गैर सरकारी संस्थानों में सीटों की संख्या 21,700 है।
Bihar DElED Result 2025: बिहार डीएलएड रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
- बिहार डीएलएड रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार स्कोरकार्ड में मार्क्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
बीएसईबी बिहार डीएलएड 2025 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, एग्जाम की तारीख, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, बिहार डीएलएड एग्जाम में मिले मार्क्स, मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स और मिली रैंक जैसी डिटेल्स होती हैं।
बिहार डीएलएड एग्जाम 26 अगस्त से 27 सितंबर तक अलग-अलग फेज में हुआ, इसमें लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। सफल कैंडिडेट्स काउंसलिंग प्रोसेस के लिए एलिजिबल हैं, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल