Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 28, 2025 | 08:57 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कल यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com एवं matricbiharboard.com पर जाकर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, डिवीजन और कुल प्रतिशत सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आज यानी 28 मार्च को बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
Also read Bihar Board 12 Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, पास पर्सेंटेज, टॉपर्स लिस्ट जानें
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीएसईबी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल ‘सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना’ से ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बीएसईबी की ओर से टॉपर्स छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी।
बीएसईबी 10th रिजल्ट में जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित करेगी। इसके अतिरिक्त, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट और ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जाएं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कैसे चेक करें:
आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद ‘बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीएसईबी बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देखा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल