Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड एग्जाम डेटशीट कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी, फरवरी में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 29, 2025 | 04:41 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 10 और 12 के लिए दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दिया है। बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2026 टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से और कक्षा 12 की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है।
बीएसईबी बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 10वीं कक्षा के छात्र 8 से 15 जनवरी, 2026 तक और 12वीं कक्षा के छात्र 16 से 31 जनवरी, 2026 तक अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Exam Date Sheet 2026: मैट्रिक डेटशीट
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की सैद्धांतिक (थ्योरी) परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। वहीं, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए आंतरिक मूल्यांकन/ प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 20 से 22 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा।
Bihar Board 12th Exam Date Sheet 2026: इंटरमीडिएट डेटशीट
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बिहार बोर्ड 12th प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 का आयोजन 10 से 20 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा।
Bihar Board Class 10th, 12th Time Table 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा तिथि 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर बीएसईबी एग्जाम 2026 डेटशीट की एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- छात्र इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Bihar Board Exam Date Sheet 2026: कूल-ऑफ टाइम
बिहार बोर्ड परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी, जिसमें 15 मिनट 'कूल-ऑफ टाइम' के रूप में दिए जाएंगे। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कूल-ऑफ टाइम सुबह 9:30 बजे से 9:45 बजे तक और कक्षा 12 के लिए दोपहर 2:00 बजे से 2:15 बजे तक होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’