BSEB Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं स्पॉट एडमिशन 5 अगस्त से, सीबीएसई-आईसीएसई छात्र भी ले सकेंगे दाखिला
Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड ने कक्षा 11वीं में स्पॉट एडमिशन के लिए 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। विद्यार्थी इस विशेष अवसर के लिए 11 अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा (सत्र 2026-28) में एडमिशन से छूटे छात्रों के लिए स्पॉट एडमिशन का एक और विशेष अवसर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपने पसंद के संकाय और विषय में रिक्त सीटों पर सीधे स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर दाखिला ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड 11वीं स्पॉट एडमिशन की खास बात यह है कि बिहार बोर्ड के अलावा CBSE, CISCE या अन्य बोर्ड्स से भी 10वीं उत्तीर्ण छात्र इस स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा नामांकन लेने के बाद संबंधित संस्थानों द्वारा 12 अगस्त 2026 तक नामांकित विद्यार्थियों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों का चयन पिछली ओएफएसएस मेरिट लिस्ट में हुआ था और जिन्होंने 'स्लाइड-अप' सुविधा चुनी थी, लेकिन अपग्रेड किए गए संस्थान में एडमिशन नहीं ले पाए, उन्हें 'स्पॉट एडमिशन' प्रक्रिया के जरिए फिर से आवेदन करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे छात्रों के पिछले एडमिशन आवेदन रद्द माने जाएंगे। अगर वे स्पॉट एडमिशन के लिए नया आवेदन जमा नहीं करते हैं, तो वे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे।
जिन इंटरमीडिएट संस्थानों को तकनीकी दिक्कतों के कारण पहले एडमिशन अपडेट करने में परेशानी हो रही थी, उन्हें स्पॉट एडमिशन के दौरान ऑनलाइन अपडेट पूरा करने की अनुमति दी गई है।
इंटरमीडिएट संस्थानों के लिए जरूरी निर्देश-
- खाली सीटों की जानकारी कैंपस में कम से कम तीन प्रमुख जगहों पर दिखाई जानी चाहिए ताकि वे आसानी से दिख सकें।
- संबंधित स्ट्रीम और विषयों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार एडमिशन दें।
- ओएफएसएस पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले छात्रों की जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करें
Also read BSEB Sakshamta Exam-5 Result 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा-5 का रिजल्ट sakshamtabihar.com पर जारी
BSEB Class 11 Spot Admission 2026: स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया
- सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अपनी पसंद के स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) में खाली सीटों वाले इंटरमीडिएट संस्थानों का पता लगाएं।
- अब संस्थान में खुद जाकर प्रिंसिपल से स्पॉट एडमिशन के लिए संपर्क करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें, जिसमें 10वीं कक्षा की मार्कशीट/सर्टिफिकेट शामिल हो।
- अब कंफर्म करें कि संस्थान ने OFSS पोर्टल पर आपका एडमिशन अपडेट कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल