Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज matricresult2025.com पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 29, 2025 | 08:21 AM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com, या www.matricbiharboard.com पर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर, सुनील कुमार ,मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार आज दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
Bihar Board 10th Ka Result 2025: रिजल्ट वेबसाइट्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
Bihar Board 10th Ka Result 2025: परीक्षा टाइमिंग्स
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
Class 10th Result 2025 Bihar Board: उम्मीदवारों की संख्या
बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए कुल 15,85,868 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,18, 122 लड़कियां और 7,76,746 लड़के थे।
बीएसईबी पिछले 3 वर्षों से लगातार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी कर रहा था, लेकिन इस वर्ष परिणाम 29 मार्च को ही आ रहा है।
अगली खबर
]BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल