BSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से रोशनी कुमारी बनीं टॉपर, मिले 475 अंक
Santosh Kumar | March 25, 2025 | 02:36 PM IST | 1 min read
समिति ने आज तीनों संकायों के शीर्ष 5 रैंक वाले छात्रों की सूची जारी की। इसमें विज्ञान से 8, कला से 13 तथा वाणिज्य से 7 विद्यार्थी शामिल हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की घोषणा की गई। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही शिक्षा मंत्री ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। 12वीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
समिति ने आज तीनों संकायों के शीर्ष 5 रैंक वाले छात्रों की सूची जारी की। इसमें विज्ञान से 8, कला से 13 तथा वाणिज्य से 7 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर शीर्ष 5 स्थानों पर 28 विद्यार्थी हैं, जिनमें 18 छात्राएं तथा 10 छात्र हैं।
Bihar Board 12th Result 2025: कॉमर्स स्ट्रीम के आंकड़े
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,80,211 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें 6,37,797 छात्राएं और 6,42,414 छात्र शामिल थे। परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के 1,677 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में आयोजित की गई।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 34,821 छात्र शामिल हुए, जिनमें 22,963 लड़के और 11,858 लड़कियां थीं। इस परीक्षा में 22,379 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 9,191 ने द्वितीय श्रेणी और 1,429 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।
कुल 32,999 परीक्षार्थी पास हुए, जिससे कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 94.77% रहा। रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार 3 संकायों में लड़कियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
BSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट
छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कला कॉमर्स सूची देख सकते हैं-
|
रैंक |
नाम |
कुल अंक |
प्रतिशत |
|---|---|---|---|
|
1 |
रोशनी कुमारी |
475 |
95% |
|
2 |
अंतर खुषी |
473 |
94.6% |
|
3 |
सृष्टि कुमारी |
471 |
94.2% |
|
3 |
निशांत राज |
471 |
94.2% |
|
4 |
निधि शर्मा |
470 |
94% |
|
4 |
अदिति सोनकर |
470 |
94% |
|
5 |
अंशु कुमारी |
469 |
93.8% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा