Santosh Kumar | March 25, 2025 | 01:43 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहर बोर्ड 12वीं का स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड, रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 25 मार्च को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा की है। इस साल साइंस स्ट्रीम में 89.50% छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स में सबसे ज्यादा यानी 94.77% और आर्ट्स में 82.75% छात्र पास हुए हैं।
Bihar Class 12th Quarterly QP's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
Bihar Class 12th Quarterly AK's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
समिति ने साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और अन्य विवरण साझा किए हैं। बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी किया गया है।
बीएसईबी बिहर बोर्ड 12वीं का स्कोरकार्ड 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड, रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को छात्र एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,80,211 छात्र उपस्थित हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम के 6,11,365 छात्र-छात्राएं थे, जिनमें 2,30,096 लड़के और 3,81,269 लड़कियां शामिल थीं।
इस परीक्षा में 1,56,937 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,66,300 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 82,647 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 5,05,884 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कला संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.75% रहा।
छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कला टॉपर्स सूची देख सकते हैं-
रैंक | नाम | कुल अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
1 | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6% |
1 | शाकिब शाह | 473 | 94.6% |
2 | अनु्ष्का कुमारी | 471 | 94.2% |
2 | रोकैया फातिमा | 471 | 94.2% |
3 | आरती कुमारी | 470 | 94% |
3 | सानिया कुमारी | 470 | 94% |
3 | अंकित कुमार | 470 | 94% |
4 | अंशु रानी | 469 | 93.8% |
5 | चंद्रमणि लाल | 468 | 93.6% |
5 | ऋषु कुमार | 468 | 93.6% |
5 | संजना कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | तनु कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | अर्चना मिश्रा | 468 | 93.6% |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी किया जाएगा। हालांकि, छात्र बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को जारी होने के बाद एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar