Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 10:35 PM IST | 10 mins read
इस वर्ष बिहार में 1677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,92,313 उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 641847 लड़कियों और 650466 लड़कों ने पंजीकरण कराया था।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारीकर दिया है। बीएसईबी 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
बीएसईबी की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सूचना दी गई थी कि आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार 25 मार्च 2025 को अपराह्न 1:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक से करें चेक
इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया था। इसमें बोर्ड के अधिकारियों द्वारा टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों का इंटरव्यू और टेस्ट लिया जाता है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों http://www.interresult2025.com एवं https://interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
March 25, 2025 | 10:35 PM IST
बीएसईबी इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 में लगभग 11,07,330 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.54% है।
March 25, 2025 | 10:00 PM IST
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र interbiharboard.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
March 25, 2025 | 08:51 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल, कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी और ऑर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने टॉप किया है।
March 25, 2025 | 08:35 PM IST
बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र निम्नलिखित लिंक पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं:
March 25, 2025 | 07:58 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के परिणाम 31 मई तक घोषित करेगा।
March 25, 2025 | 07:30 PM IST
बिहार बोर्ड के छात्रों को इंटर की परीक्षा पास करने के लिए कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
March 25, 2025 | 07:01 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
March 25, 2025 | 06:32 PM IST
छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कला टॉपर्स सूची देख सकते हैं-
रैंक | नाम | कुल अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|
1 | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6% |
1 | शाकिब शाह | 473 | 94.6% |
2 | अनु्ष्का कुमारी | 471 | 94.2% |
2 | रोकैया फातिमा | 471 | 94.2% |
3 | आरती कुमारी | 470 | 94% |
3 | सानिया कुमारी | 470 | 94% |
3 | अंकित कुमार | 470 | 94% |
4 | अंशु रानी | 469 | 93.8% |
5 | चंद्रमणि लाल | 468 | 93.6% |
5 | ऋषु कुमार | 468 | 93.6% |
5 | संजना कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | तनु कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | अर्चना मिश्रा | 468 | 93.6% |
March 25, 2025 | 06:04 PM IST
इस परीक्षा में 1,56,937 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,66,300 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 82,647 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 5,05,884 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कला संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.75% रहा।
March 25, 2025 | 05:42 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,80,211 छात्र उपस्थित हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम के 6,11,365 छात्र-छात्राएं थे, जिनमें 2,30,096 लड़के और 3,81,269 लड़कियां शामिल थीं।
March 25, 2025 | 05:24 PM IST
समिति ने आज तीनों संकायों के शीर्ष 5 रैंक वाले छात्रों की सूची जारी की। इसमें विज्ञान से 8, कला से 13 तथा वाणिज्य से 7 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर शीर्ष 5 स्थानों पर 28 विद्यार्थी हैं, जिनमें 18 छात्राएं तथा 10 छात्र हैं।
March 25, 2025 | 05:04 PM IST
छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कला कॉमर्स सूची देख सकते हैं-
रैंक | नाम | कुल अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|
1 | रोशनी कुमारी | 475 | 95% |
2 | अंतर खुषी | 473 | 94.6% |
3 | सृष्टि कुमारी | 471 | 94.2% |
3 | निशांत राज | 471 | 94.2% |
4 | निधि शर्मा | 470 | 94% |
4 | अदिति सोनकर | 470 | 94% |
5 | अंशु कुमारी | 469 | 93.8% |
March 25, 2025 | 04:33 PM IST
अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
March 25, 2025 | 04:17 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 34,821 छात्र शामिल हुए, जिनमें 22,963 लड़के और 11,858 लड़कियां थीं। इस परीक्षा में 22,379 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 9,191 ने द्वितीय श्रेणी और 1,429 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।
March 25, 2025 | 04:01 PM IST
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पत्रक में उनका नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड, विषय का नाम, पाली, पंजीकरण संख्या और परीक्षा की तिथि आदि पूर्व-मुद्रित रूप में उनकी फोटो के साथ अंकित थी। प्रश्नपत्र 10 सेटों (ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे) में उपलब्ध कराया गया था।
March 25, 2025 | 03:45 PM IST
बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के आयोजन के दौरान प्रत्येक जिले में 4 मॉडल परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जहां परीक्षार्थी छात्राएं थीं तथा वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, वीक्षक सहित सभी सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं थीं।
March 25, 2025 | 03:28 PM IST
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा है कि आज जारी परीक्षाफल से यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी अपने उस विषय की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी के लिए 1अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में दी जाएगी।
March 25, 2025 | 03:07 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.5 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इनमें आर्ट्स संकाय से 82.75 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 89.66 प्रतिशत छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
March 25, 2025 | 02:39 PM IST
स्ट्रीम | टॉपर्स का नाम | टोटल अंक | प्रतिशत | रैंक |
साइंस | प्रिया जायसवाल | 484 | 96.8 | 1 |
साइंस | आकाश कुमार | 480 | 96 | 2 |
साइंस | रवि कुमार | 478 | 95.6 | 3 |
साइंस | अनुप्रिया | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | प्रशांत कुमार | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | अतुल कुमार मौर्या | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | अंकित कुमार | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | वर्षा रानी | 476 | 95.2 | 5 |
March 25, 2025 | 02:11 PM IST
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 6 लाख 33 हजार 896, कला संकाय के 6 लाख 11 हजार 365 और कॉमर्स संकाय के 34 हजार 821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
March 25, 2025 | 01:51 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर की तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स का नाम जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी), बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रोशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) और बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं।
March 25, 2025 | 01:46 PM IST
बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक थ्योरी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक लाना आवश्यक है।
March 25, 2025 | 01:33 PM IST
March 25, 2025 | 01:31 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.5 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इनमें आर्ट्स संकाय का 82.75, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 89.66 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
March 25, 2025 | 01:26 PM IST
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
March 25, 2025 | 01:22 PM IST
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनन्द किशोर बोर्ड ऑफिस पहुंच चुके हैं।
March 25, 2025 | 01:13 PM IST
एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला पहला बोर्ड बन जाएगा। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे।
March 25, 2025 | 01:02 PM IST
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीम - विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक - के नतीजे एक साथ घोषित करेगी। नतीजे दोपहर 1:15 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे।
March 25, 2025 | 12:53 PM IST
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा।
March 25, 2025 | 12:40 PM IST
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए। राज्य में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 6,41,847 लड़कियों और 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई।
March 25, 2025 | 12:27 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद देख सकते हैं-
March 25, 2025 | 12:14 PM IST
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करेंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com, interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा।
March 25, 2025 | 12:00 PM IST
इस वर्ष बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए interresult2025.com सहित नई वेबसाइट लॉन्च की है। छात्रों को नई वेबसाइट पर अपना बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 देखने के लिए अभी भी अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
March 25, 2025 | 11:48 AM IST
प्रत्येक छात्र के बीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड में उनके नाम, रोल कोड, रोल नंबर और चुनी गई स्ट्रीम सहित आवश्यक विवरण का उल्लेख किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसमें उम्मीदवार द्वारा लिए गए विषयों के साथ-साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में प्राप्त उनके संबंधित अंकों की सूची भी होगी।
March 25, 2025 | 11:25 AM IST
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
March 25, 2025 | 10:54 AM IST
बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले बीएसईबी ने 28 फरवरी को ही 50% ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की कक्षा 12वीं की आंसर की जारी की। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।
March 25, 2025 | 10:46 AM IST
March 25, 2025 | 10:43 AM IST
March 25, 2025 | 10:27 AM IST
March 25, 2025 | 10:10 AM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को सैद्धांतिक विषयों में कम से कम 33% और प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों को प्राप्त करने में विफल होते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना
March 25, 2025 | 10:02 AM IST
इस वर्ष बिहार में 1677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,92,313 उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 641847 लड़कियों और 650466 लड़कों ने पंजीकरण कराया था।
इसे भी पढ़ें: Bihar Board 12 Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज interbiharboard.com पर होगा जारी
March 25, 2025 | 09:38 AM IST
March 25, 2025 | 09:17 AM IST
March 25, 2025 | 08:36 AM IST
बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में जारी किया जाएगा।।
March 25, 2025 | 08:06 AM IST
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
March 25, 2025 | 07:46 AM IST
बीएसईबी की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जारी सूचना के मुताबकि आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 को अपराह्न 1:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
March 25, 2025 | 07:45 AM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
March 25, 2025 | 07:44 AM IST
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज यानी 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।