BSEB 12th Compartment Form 2026: बिहार बोर्ड 12वीं विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और अवसर प्रदान करने के लिए दोनों परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज से इंटरमीडिएट (कक्षा 12) विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र स्कूल प्रधान के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बीएसईबी इंटर स्पेशल एग्जाम 2026 और बीएसईबी कंपार्टमेंटल एग्जाम 2026 के लिए आवेदन पत्र समिति की पोर्टल पर अलग-अलग उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू है और 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो जाएगी। बिहार बोर्ड की विशेष और कंपार्टमेंटल एग्जाम 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अलग-अलग कराई जाएगी।
Bihar Board 12th Special and Compartmental Examination 2026: पात्र विद्यार्थी
विशेष परीक्षा -
- प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण, लेकिन वार्षिक परीक्षा में उपस्थित नहीं होने वाले छात्र।
- शैक्षणिक सत्र 2022-24 या 2023-25 के वे पूर्व छात्र जो पहले परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो चुके हैं।
कंपार्टमेंटल परीक्षा -
- वार्षिक परीक्षा में अधिकतम दो विषयों की सैद्धांतिक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले छात्र।
- वे छात्र जो 2026 की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए थे।
Also read Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में छात्राओं का पास परसेंटेज छात्रों से अधिक
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम में लॉगू शुल्क का भी भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2230039 और ईमेल आईडी bsebinterhelpdesk@gmail.com पर सूचित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों व स्कूल प्रमुखों को बीएसईबी के आधिकारिक एक्स हैंडल @officialbseb पर उपलब्ध अधिसूचना जांचने की सलाह दी गई है।
BSEB 12th Compartment Form 2026: कंपार्टमेंट फॉर्म कैसे भरें?
बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट आवेदन प्रक्रिया के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- “बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट फॉर्म 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल अधिकारी अपने पहचान पत्रों का उपयोग करके लॉगिन करें।
- छात्र का विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें