Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में छात्राओं का पास परसेंटेज छात्रों से अधिक

Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 04:53 PM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हम लोगों ने लगातार आठवें वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया है। वर्ष 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया गया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interbiharboard.com अथवा bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में कुल 85.19% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,16,928 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,11,744 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 82,425 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

bihar board 12th result 2026: छात्राएं रहीं छात्रों से आगे

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 6,70,971 छात्राएं शामिल हुईं, जिसमें 5,78,611 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 86.23% है। इसी प्रकार कुल 6,33,229 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 5,32,486 छात्र सफल हुए हैं, जो कुल सफल छात्रों का 84.09% है। इस प्रकार छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर है।

bihar board 12th result 2026: पहले 5 स्थान पर कुल 26 परीक्षार्थी

समिति द्वारा तीनों संकाय में प्रथम 5 स्थान प्राप्त किए हुए परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें विज्ञान संकाय में 6 परीक्षार्थी, कला संकाय में 13 परीक्षार्थी एवं वाणिज्य संकाय में 7 परीक्षार्थी हैं। इस प्रकार, तीनों संकाय को मिलाकर पहले 5 स्थान पर कुल 26 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 19 छात्राएं एवं 7 छात्र शामिल हैं।

बिहार बोर्ड विज्ञान संकाय में 87.46% सफल

हार बोर्ड विज्ञान संकाय में कुल 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,27,694 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 5,37,609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 87.46% है।

कला संकाय का ओवरऑल 82.76% रिजल्ट

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,46,819 छात्र तथा 4,14,791 छात्राएं हैं। कला संकाय में कुल 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,75,455 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 75,271 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,47,537 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 82.76% है।

Also read Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट bsebexam.com पर जारी, पास प्रतिशत 85.19 रहा

वाणिज्य संकाय का ओवरऑल 93.07% रिजल्ट

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के वाणिज्य संकाय में कुल 27,721 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 18,509 छात्र तथा 9,212 छात्राएं हैं। वाणिज्य संकाय में कुल 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 8,568 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 1,545 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 25,800 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 93.07% है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications