Santosh Kumar | March 23, 2026 | 01:41 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई। अब, बीएसईबी ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com, interbiharboard.comपर जारी कर दिया है। बीएसईबी के चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है। बोर्ड ने टॉपर्स की जानकारी और अन्य आंकड़े भी साझा किए।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड की 2026 की 12वीं कक्षा के नतीजों में, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत के मामले में, लड़कियों ने 86.23% के साथ बढ़त बनाई, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजों के साथ-साथ, टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है।
छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो कि अस्थायी दस्तावेज के रूप में काम करती हैं; मूल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त करनी होंगी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है।
Also readBihar Board 12th Result 2026 (Out) Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
परिणामों की घोषणा करते हुए, बोर्ड ने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन 25 मार्च से 2 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। जो छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।