Trusted Source Image

सीबीएसई का टीचरों को निर्देश, कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन न करें शेयर

Santosh Kumar | March 16, 2026 | 04:14 PM IST | 2 mins read

2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष रूप से कक्षा 12 के लिए लागू ओएसएम प्रणाली के तहत मूल्यांकन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

सीबीएसई ने शिक्षकों को निर्देश दिया: कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मूल्यांकन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन साझा न करें। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
सीबीएसई ने शिक्षकों को निर्देश दिया: कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मूल्यांकन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन साझा न करें। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को ऑनलाइन शेयर करने पर रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष रूप से कक्षा 12 के लिए लागू 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (ओएसएम) प्रणाली के तहत मूल्यांकन एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

शिक्षकों को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल, मूल्यांकन प्रक्रिया का विवरण, स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं, या कोई भी आंतरिक डेटा शेयर करने से स्पष्ट रूप से मना किया गया है।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से बचें

बोर्ड के संज्ञान में यह बात आई है कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया पर टिप्पणियां, राय और अनुभव साझा कर रहे हैं। इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

इससे संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के बीच भ्रम पैदा होने और अफवाहें फैलने की आशंका है। सभी शिक्षकों को इसके द्वारा यह याद दिलाया जाता है कि: मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है और यह सख्त नियमों द्वारा संचालित होती है।

Also readCBSE Class 10 Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम कब आएगा? जानें पासिंग मार्क्स, स्कोरकार्ड लिंक

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मंचों पर राय साझा करना सख्त मना है। अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का कोई भी प्रयास आचरण का उल्लंघन माना जाएगा, और इसके परिणामस्वरूप कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षकों को संयम बरतने और परीक्षा प्रणाली की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने आगे कहा की सीबीएसई सभी मूल्यांकनकर्ताओं से अपेक्षा करता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय व्यावसायिकता बनाए रखें।

एक अलग नोटिस में बोर्ड ने कहा कि जिनका मूल्यांकन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है, वे भी गलत डिटेल्स ऑनलाइन फैला रहे हैं। ऐसी जानकारी फैलाना और सीबीएसई के नाम, लोगो या इमारतों की तस्वीरों का उपयोग करना सख्त मना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications