Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए 25 मार्च से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड विज्ञान संकाय में कुल 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,27,694 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 5,37,609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो परीक्षार्थियों का 87.46 प्रतिशत है।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interbiharboard.com अथवा bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में यदि आप अपने अंकों को लेकर संतुष्ट नहीं है तो स्क्रूटनी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन 25 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा जो छात्र किसी विषय में फेल हो गए हैं तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठकर अपने मार्क्स सुधार सकते हैं।

बिहार बोर्ड के छात्रों की तरफ से स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच होती है। अगर किसी भी गलती के कारण अंक कम आए हैं, तो उन्हें सही किया जाता है।

अगर कोई छात्र अधिकतम 2 विषयों में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। अगर छात्र कंपार्टमेंट में पास हो जाता है, लेकिन बाद में स्क्रूटनी से मूल परीक्षा में पास हो जाए तो केवल मूल रिजल्ट को मान्यता मिलेगी।

श्रेणीवाइज पास छात्र-छात्राओं की संख्या

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में कुल 85.19% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,16,928 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,11,744 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 82,425 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

कुल मिलाकर 6,70,971 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 5,78,611 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 86.23% है। इसी प्रकार कुल 6,33,229 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 5,32,486 छात्र सफल हुए हैं, जो कुल का 84.09% है। इस प्रकार छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर है।

Also read BSEB Inter Toppers List 2026: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट bsebexam.com पर जारी

तीनों संकायों में पहले 5 स्थान पर कुल 26 परीक्षार्थी

समिति द्वारा तीनों संकाय में प्रथम 5 स्थान प्राप्त किए हुए परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें विज्ञान संकाय में 6 परीक्षार्थी, कला संकाय में 13 परीक्षार्थी एवं वाणिज्य संकाय में 7 परीक्षार्थी हैं। इस प्रकार, तीनों संकाय को मिलाकर पहले 5 स्थान पर कुल 26 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 19 छात्राएं एवं 7 छात्र शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications