Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 02:05 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में की गई।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में 85.19 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 84.09 प्रतिशत छात्र और 86.23 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है, जबकि साइंस में छात्र ने टॉर किया है। कुल मिलाकर टॉपर्स की संख्या 26 है। इनमें 19 टॉपर्स लड़किया हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है।
कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कॉमर्स संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइटों – interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाना होगा।
Also read Bihar Board 12th Result 2026 (Out) Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। चूंकि मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है, ऐसे में संभावना है कि एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 रिजल्ट डेट की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar