BSEB 12th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा की आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, रिजल्ट कब?
Santosh Kumar | March 4, 2025 | 01:01 PM IST | 2 mins read
जो छात्र बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) कल यानी 5 मार्च, 2025 को आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आंसर की 2025 पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जो छात्र बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की।
BSEB 12th Answer Key 2025: शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
नोटिस में कहा गया कि बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में 50% अंक ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के थे, जिनका उत्तर छात्रों ने ओएमआर शीट पर दिया था। आंसर-की को विषय विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया है।
बिहार बोर्ड के अनुसार, छात्र 5 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर या "आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करें" लिंक पर क्लिक करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में और कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाएं। होमपेज पर “इंटर परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति दर्ज करें” लिंक पर क्लिक करें।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 आंसर की आपत्ति पोर्टल तक पहुंचने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। चुनौती दिए जाने वाले विषय और प्रश्न का चयन करें। सभी विवरणों को ध्यान से देखें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]HP Board Exam 2025: बारिश और बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
नोटिस के अनुसार, भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चम्बा (पांगी) और लाहौल-स्पीति में सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इन क्षेत्रों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार