Santosh Kumar | March 3, 2025 | 10:50 PM IST | 7 mins read
बोर्ड एग्जाम समाप्त होने के बाद, परीक्षा की अनौपचारिक आंसर-की जारी करेगा। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
Board Exam 2025 Live Updates: कई राज्यों में आज यानी 3 मार्च को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें यूपी, हरियाणा, एमपी, एचपी बोर्ड की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं शामिल हैं। यूपी बोर्ड समेत कई राज्यों में वार्षिक परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली शिफ्ट में कक्षा 10 की संस्कृत और कक्षा 12 के लिए गणित का पेपर आयोजित किया गया।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड परीक्षा समय और टाइम टेबल से जुड़ी अधिक जानकारी इस लेख में दी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद, बोर्ड परीक्षा की अनौपचारिक आंसर-की जारी करेगा। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर अपने बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट 2025 साथ ले जाने होंगे। संबंधित बोर्डों ने रिपोर्टिंग समय, अनुमत वस्तुओं और परीक्षा के दिन के निर्देशों के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने बोर्ड द्वारा निर्दिष्ट नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। हरियाणा बोर्ड आज यानी 3 मार्च को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित कर रहा है।
Also readJharkhand Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी, विज्ञान की पुन: परीक्षा 7, 8 मार्च को होगा
जेएसी कक्षा 8 की परीक्षा अब 10 मार्च को होगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 11 और 12 मार्च को होगी। स्कूलों को 18 मार्च से 30 मार्च के बीच जेएसी परीक्षा फॉर्म पोर्टल पर कक्षा 8 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक जमा करने होंगे।
बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 9:15 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:15 बजे समाप्त होगी।
यूपी बोर्ड समेत कई राज्यों में दो शिफ्ट में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यूपी, हरियाणा, एमपी, एचपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
March 3, 2025 | 10:50 PM IST
ISC कक्षा 12 गणित की परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
March 3, 2025 | 09:55 PM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे।
March 3, 2025 | 09:04 PM IST
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का गणित का पेपर व्हाट्एप लीक होने का मामला सामने आया था। घटना की जांच की जा रही है।
March 3, 2025 | 08:08 PM IST
March 3, 2025 | 07:36 PM IST
जेएसी बोर्ड कक्षा 8, 9 के लिए जेएसी एडमिट कार्ड 2025 5 मार्च को जारी किए जाएंगे। स्कूल प्राचार्यों को jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड करके एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित करना होगा।
March 3, 2025 | 07:10 PM IST
हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा-
March 3, 2025 | 06:38 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कल यानी 4 मार्च को कक्षा 10वीं के लिए हिंदी और कक्षा 12वीं के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित करेगा। लाहौल स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने कहा, राज्य के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।
March 3, 2025 | 06:00 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कल यानी 4 मार्च 2025 से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड ने भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिला चंबा (पांगी) और जिला लाहौल-स्पीति केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी है।
March 3, 2025 | 04:49 PM IST
एमपीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी को हिंदी के पेपर के साथ शुरू हुई और 21 मार्च को विज्ञान की परीक्षा के साथ समाप्त होंगी।
March 3, 2025 | 04:02 PM IST
| परीक्षा की तारीख | विषय कोड | विषय |
|---|---|---|
| 27 फरवरी 2025 | 401 | हिंदी |
| 28 फरवरी 2025 | 508 | उर्दू |
| 1 मार्च 2025 | NSQF के समस्त विषय एवं AI | |
| 3 मार्च 2025 | 411 | अंग्रेजी |
| 5 मार्च 2025 | 502 504 507 509 | मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी |
| 6 मार्च 2025 | 512 | संस्कृत |
| 10 मार्च 2025 | 100 | गणित |
| 13 मार्च 2025 | 300 | सामाजिक विज्ञान |
| 21 मार्च 2025 | 200 | विज्ञान |
March 3, 2025 | 03:33 PM IST
जीएसईबी एसएससी और एचएससी परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक निर्धारित हैं। गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी, जबकि गुजरात बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 मार्च 2025 तक जारी रहेंगी।
March 3, 2025 | 03:09 PM IST
बोर्ड परीक्षाओं में ग्रेस मार्क्स छात्रों को पास होने या अपने अंकों में सुधार करने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त अंक हैं। लेकिन ये किसी विषय के कुल अंकों से ज़्यादा नहीं हो सकते। ग्रेस मार्क्स सिर्फ़ एक विषय के लिए होते हैं, पूरे अंकों के लिए नहीं। ये किसी फेल हुए छात्र को पास होने में मदद कर सकते हैं।
March 3, 2025 | 02:57 PM IST
गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी, जबकि गुजरात बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 मार्च 2025 तक जारी रहेंगी।
March 3, 2025 | 02:34 PM IST
UPMSP आज संस्कृत और संगीत वाद्य विषयों के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा (up board exam time table 2025) आयोजित कर रहा है।
March 3, 2025 | 02:09 PM IST
बोर्ड परीक्षा में ग्रेस मार्क्स छात्रों को पास होने या स्कोर सुधारने में मदद करने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त अंक हैं। ग्रेस मार्क्स एक असफल छात्र को उत्तीर्ण होने में मदद कर सकते हैं।
March 3, 2025 | 01:44 PM IST
| एचबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट कक्षा 10 (संशोधित) | विषय |
|---|---|
28 फरवरी, 2025 | गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक) - परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
3 मार्च, 2025 | अंग्रेजी - परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
5 मार्च, 2025 | संस्कृत/उर्दू- परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक ड्राइंग/कृषि/कंप्यूटर विज्ञान/गृह विज्ञान/संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/पशुपालन/नृत्य/शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा- परीक्षा समय 12.30 से 3.00 बजे तक संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)- परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
7 मार्च, 2025 | हिंदी - परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
11 मार्च, 2025 | विज्ञान - परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
13 मार्च, 2025 | पंजाबी (पूरे हरियाणा के लिए)/आईटी और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं, केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएलसीई सेक्टर -28 फरीदाबाद के लिए)- परीक्षा समय 12.30 से 3.00 बजे तक संस्कृत व्याकरण (आर्ष गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)- परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
17 मार्च, 2025 | सामाजिक विज्ञान- परीक्षा समय 12.30 से 3.30 बजे तक |
19 मार्च, 2025 | खुदरा /निजी सुरक्षा / ऑटोमोटिव / आईटी और आईटीईएस / सौंदर्य और कल्याण / शारीरिक शिक्षा / कृषि/ पर्यटन और आतिथ्य / परिधान फैशन डिजाइन / बैंकिंग और वित्त सेवाएं और बीमा / हल्थकेयर/ पॉवर/प्लंबिंग/निर्माण - परीक्षा समय 12.30 से 3.00 बजे तक |
March 3, 2025 | 01:15 PM IST
| परीक्षा तिथि | शिफ्ट टाइमिंग्स | पेपर |
|---|---|---|
| 11 मार्च 2025 | पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक | हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी मैथमैटिक्स, साइंस |
| 12 मार्च 2025 | सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक | सोशल साइंस और अन्य लैंग्वेज पेपर |
March 3, 2025 | 12:56 PM IST
| परीक्षा तिथि | शिफ्ट टाइमिंग्स | पेपर |
|---|---|---|
| 10 मार्च 2025 | पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक | हिंदी, अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा विषय में से कोई एक गणित, विज्ञान तथा, सामाजिक विज्ञान |
March 3, 2025 | 12:37 PM IST
परीक्षा समाप्त होने के बाद, बोर्ड परीक्षा की अनौपचारिक आंसर-की जारी करेगा। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
March 3, 2025 | 12:06 PM IST
जेएसी ने कक्षा 8 और 9 की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कार्यक्रम संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेएसी कक्षा 8 की परीक्षा अब 10 मार्च को होगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 11 और 12 मार्च को होगी।
March 3, 2025 | 11:45 AM IST
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में हो रही हैं: सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई और शाम की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
March 3, 2025 | 11:16 AM IST
कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर अपने बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट 2025 साथ ले जाने होंगे। हरियाणा बोर्ड आज यानी 3 मार्च को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित कर रहा है।
March 3, 2025 | 10:55 AM IST
साइबर क्राइम एक्ट के तहत सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर छात्रों में भय व भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर लाखों का जुर्माना व कारावास का प्रावधान है।
March 3, 2025 | 10:51 AM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। पहली पाली में 10वीं के छात्रों का संस्कृत का पेपर चल रहा है।