Trusted Source Image

Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी, विज्ञान की पुन: परीक्षा 7, 8 मार्च को होगी

Press Trust of India | March 1, 2025 | 01:28 PM IST | 1 min read

बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 2,086 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है।

बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 2,086 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 2,086 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली (रांची) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड 10वीं की हिंदी और विज्ञान की पुन: परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। दोनों ही विषयों की परीक्षाएं अब 7 और 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।

झारखंड बोर्ड 10वीं की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पेपर लीक होने के बाद जेएसी ने दोनों ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

झारखंड पुलिस ने हाल ही में कथित पेपर लीक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे झारखंड में कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी को शुरू हुईं।

बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 2,086 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications