Saurabh Pandey | March 1, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2025 को अपने स्कूल आईडी के साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Now
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल नाम और रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: CGBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2025 को अपने स्कूल आईडी के साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
सीजीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड देरी से जारी किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 1 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड लिंक भी आज ही सक्रिया किया गया है। बोर्ड ने छात्रों से कहा कि-
छात्रों को अपने प्रवेश पत्र पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथियों सहित सभी विवरण सत्यापित करना चाहिए। किसी भी विसंगति के मामले में, उन्हें तुरंत अपने स्कूल अधिकारियों या सीजीबीएसई बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें छात्रों को उत्तर लिखने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा।