BPSSC SI PET 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
Saurabh Pandey | April 9, 2024 | 01:23 PM IST | 1 min read
बीपीएसएससी एसआई भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी, जबका इसका रिजल्ट 15 मार्च को जारी किया गया था।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। बीपीएसएससी एसआई पीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
बीपीएसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई पीईटी जून 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 29 मई से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
बीपीएसएससी एसआई भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी, जबका इसका रिजल्ट 15 मार्च को जारी किया गया था। मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य पाए गए उम्मीदवारों को चयन के अगले राउंड शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना होगा।
BPSSC SI PET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार पुलिस टैब के तहत एसआई पीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एक प्रिंटआउट लेकर रख लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच