BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 11, 2024 | 11:43 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज कर ऑनलाइन माध्यम में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण-3 (टीआरई 3.0) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी टीआरई 3.0 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बीपीएससी द्वारा जारी ई-एडमिट कार्ड में कोड के रूप में अभ्यर्थी को जारी एग्जाम सेंटर दिया गया है। ई-प्रवेश पत्र में केंद्र कोड के साथ ही उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र वाले जिले का नाम भी दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को दो शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बिहार चरण तीन शिक्षक भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों के 87,774 रिक्त पद भरे जाएंगे।
बीपीएससी टीआरई-3 हाल टिकट 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से बीपीएससी शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपना यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करें।
- ‘बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अब ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- बिहार शिक्षक भर्ती प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी