BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,339 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | June 25, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई तय की गई है।
नई दिल्ली: बिहार में चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पतालों के 23 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जून से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,339 रिक्तियां भरी जाएंगी।
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के माध्यम से आवेदन की आखिरी तिथि 26 जुलाई तय की गई है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 300 रुपये देना होगा। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 225 रूपये है। बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए।
Also read NEET 2024 Paper Leak: बिहार में नीट पेपर लीक मामले में 5 संदिग्ध गिरफ्तार, कुल संख्या 18 पहुंची
बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमडी और एमएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, तीन साल का कार्य अनुभव भी हो। पात्रता व भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 15,600 से 39,100 रुपये वेतन, ग्रेड पे 6600 रुपये, पे लेवल-11 के तहत दिया जाएगा।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार अंतिम तिथि या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद, ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, आवश्यक जानकारी दर्ज करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा