BPSC LDC Answer Key 2025: बीपीएससी एलडीसी आंसर की पर आज से दर्ज कराएं आपत्तियां, शुल्क और अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 14, 2025 | 11:27 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी एलडीसी 2025 उत्तर कुंजी 8 अक्टूबर से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 43/2025 के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) मुख्य (ऑब्जेक्टिव) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो 14 अक्टूबर को खोल दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी एलडीसी आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
बीपीएससी एलडीसी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। बीपीएससी एलडीसी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 250 रुपए का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
समय-सीमा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को किसी स्थिति में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका नहीं दिया जाएगा। लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी 8 अक्टूबर से बीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीपीएससी एलडीसी 2025 भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 14 से 19 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रमाणिक साक्ष्य अपलोड कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियां और निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।”
बीपीएससी एलडीसी आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC LDC Answer Key 2025 Objection window: आपत्ति दर्ज करने के चरण
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से बिहार एलडीसी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज के साथ आपत्तियां दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल