BPSC Vice Principal Call Letter 2026: बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल एडमिट कार्ड जारी, इंटरव्यू डेट जानें

Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 09:34 PM IST | 1 min read

बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार 9 मार्च से शुरू होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 40/2025 के अंतर्गत उप प्राचार्य एवं समकक्ष पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

BPSC Vice Principal ITI Interview Schedule 2026: साक्षात्कार कार्यक्रम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार 9 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल है। 17 अगस्त, 2025 को आयोजित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

Also read BPSC APO Recruitment 2026: बीपीएससी एपीओ भर्ती पंजीकरण आज से होगा शुरू, 20 मार्च लास्ट डेट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “09 मार्च, 2026 से आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है, कि साक्षात्कार के लिए इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।” इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 वाइस प्रिंसिपल आईटीआई के पदों को भरा जाएगा।

बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 3 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

BPSC Vice Principal ITI Interview Call Letter 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके योग्य उम्मीदवार अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इंटरव्यू कॉल लेटर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]