BPSC Answer Key 2025: बीपीएससी डीएसओ/एडी/एमडीओ व अन्य पदों की अंतिम उत्तर कुंजी bpsc.bihar.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 04:01 PM IST | 1 min read
आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की है। परीक्षा विभिन्न पदों के लिए 3 से 17 अगस्त तक आयोजित की गई।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (डीएसओ), असिस्टेंट डायरेक्टर (एडी), मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एमडीओ) सहित अन्य पदों की प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना अपने ‘एक्स’ हैंडल पर जारी की है। उम्मीदवार आंसर की आयोग के 'एक्स' हैंडल से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की है। बीपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए 3 से 17 अगस्त तक परीक्षा आयोजित की। आंसर-की का लिंक जल्द ही वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
BPSC Answer Key 2025: रिजल्ट जल्द
बीपीएससी ने अपने "एक्स" हैंडल पर प्रश्नपत्र के सभी सेटों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद, आयोग ने कई प्रश्नों के उत्तर संशोधित किए हैं और कुछ को हटा दिया है।
बीपीएससी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार करेगा और मेरिट सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए केवल आधिकारिक साइट देखें और फर्जी खबरों से बचें।
BPSC Final Answer Key 2025: वेबसाइट से कैसे करें डाउनलोड?
लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती और पद से संबंधित आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- बीपीएससी फाइनल आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार अपने अंको की गणना करें और पीडीएफ डाउनलोड करें
अगली खबर
]Bihar Elections 2025: शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने वाली सरकार चाहते हैं बिहार के युवा मतदाता
राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार करीब 14 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। 18 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1.63 करोड़ है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 22 से 25 प्रतिशत हिस्सा हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा