BPSC ASO OMR Sheet 2025: बीपीएससी एएसओ प्रीलिम्स ओएमआर शीट जारी, 28 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | October 22, 2025 | 05:03 PM IST | 1 min read
बिहार एएसओ परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर स्वयं के डैशबोर्ड में लॉगिन करके अपना ओएमआर शीट (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की ओएमआर शीट जारी कर दी है। बिहार एएसओ परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ईमेल आईडी - examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 28 अक्टूबर के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही निर्धारित तिथि तक ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा उसकी छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं करायी जाएगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
BPSC ASO Anser Key 2025: बिहार एएसओ आंसर की
बीपीएससी एएसओ प्रीलिम्स आंसर की 18 सितंबर 2025 को चार सेटों ए, बी, सी और डी के रूप में जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 22 सितंबर से 29 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। साथ ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये आपत्ति शुल्क लागू था।
BPSC ASO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी एएसओ भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में 150 अंकों की प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जिसके बाद मुख्य (लिखित) परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल