BPSC AE Final Answer Key 2025: बीपीएससी एई फाइनल आंसर की bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ओएमआर शीट आज होगी उपलब्ध
Santosh Kumar | September 24, 2025 | 08:29 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थी ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login के माध्यम से 30 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर सहायक अभियंता (एई) भर्ती परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने के बाद प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की तैयार की है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकेंगे। आयोग द्वारा उम्मीदवारों की ओएमआर शीट आज जारी की जाएगी।
ओएमआर शीट अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login के माध्यम से 30 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC AE Final Answer Key 2025: 2 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्तियां
यदि किसी अभ्यर्थी को शीट में कोई विसंगति मिलती है, तो वे 2 अक्टूबर, 2025 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल करके आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
यदि 30 सितंबर तक ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं की जाती हैं तो आयोग उनकी फोटोकॉपी उपलब्ध नहीं कराएगा। इस भर्ती अभियान के तहत बिजली विभाग में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 1,024 पदों को भरा जाएगा।
BPSC AE Result 2025: बीपीएससी एई रिजल्ट जल्द
परीक्षा निर्धारित समय पर 17 से 19 जुलाई, 2025 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सीधे पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एई परिणाम तैयार करेगा। बीपीएससी एई भर्ती 2025 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]UKSSSC Paper Leak Case: यूकेएसएसएससी की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र के 3 पन्ने सोशल मीडिया पर सामने आए थे। पुलिस ने बताया कि साबिया ने खालिद के फोन से ये प्रश्न टिहरी में सहायक प्रोफेसर सुमन के फोन पर भेजे और उनसे उत्तर प्राप्त किए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार