BPSC 72nd CCE Notification 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा में विकल्प (E) चुनना अनिवार्य
Saurabh Pandey | May 6, 2026 | 08:46 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) प्रीलिम्स 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,230 रिक्त पदों को भरना है।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।
BPSC 72nd CCE Prelims 2026: प्रीलिम्स पैटर्न
बीपीएससी 72वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन करना होगा। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
BPSC 72nd CCE Prelims 2026: विकल्प (E) का चयन अनिवार्य
बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। अभ्यर्थी को एक सही उत्तर (A), (B), (C) या (D) में से एक विकल्प का चयन कर आंसर शीट में अंकित करना है। यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो विकल्प (E) का चयन करना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति में प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक उत्तर चुनना है। यदि कोई अभ्यर्थी पांचों विकल्प (A,B,C,D,E) में से किसी का भी चयन नहीं करता है, तो ऐसे प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न पर नेगेटिव मार्किंग करते हुए 1/3 (एक तिहाई) अंक की कटौती की जाएगी।
BPSC 72nd CCE Pre Exam 2026: मार्किंग स्कीम
बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंकों की कटौती का प्रावधान है।
BPSC 72nd CCE Merit List 2026: मेरिट सूची
बीपीएससी एकीकृत 72वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के 900 अंक (सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र - 300 अंक, सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र- 300 अंक, निबन्ध 300 अंक) एवं साक्षात्कार के लिए 120 अंक कुल 1020 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करते हुए आरक्षण कोटिवार अंतिम परीक्षाफल का प्रकाशन किया जाएगा।
अगली खबर
]SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक ssc.gov.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 8 मई
प्रथम चरण के संभावित आवंटन (FRTA)/परिणाम घोषित होने से पहले, स्किल टेस्ट में शामिल सभी अभ्यर्थियों को पदों/विभागों के लिए अपनी विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच