Trusted Source Image

BPSC 72nd CCE Prelims 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स नोटिफिकेशन 1230 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी 72वीं सीसीई नोटिफिकेशन 2026 5 मई को जारी कर दी गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी 72वीं सीसीई नोटिफिकेशन 2026 5 मई को जारी कर दी गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरू होंगे और 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

BPSC 72nd CCE Notification 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता -

  • 72वी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी - किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री एवं वैकल्पिक विषय (1) गृह विज्ञान (2) मनोविज्ञान (3) समाजशास्त्र (4) श्रम एवं समाज कल्याण में से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान अथवा विधि में से एक विषय से स्नातक डिग्री हो एवं वैकल्पिक विषय (1) मनोविज्ञान (2) विधि में से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।

आयु सीमा -

बीपीएससी 72वीं एसएसई के लिए 1 जुलाई, 2026 तक कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र सेवावार 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

Also readCGPSC SSE 2025 Mains: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एग्जाम शेड्यूल जारी, जून में होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड डेट जानें

BPSC CCE 72nd Application Fees 2026: आवेदन शुल्क

बीपीएससी सीसीई 72वीं 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में प्रत्येक परीक्षा (सीसीई / सीडीपीओ / एफएओ / एसपीओ) के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया जाता है, तो अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क प्रति परीक्षा 200 रुपये लिया जाएगा।

BPSC CCE 72nd 2026: चयन प्रक्रिया और कुल पद

बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। 72th सीसीई प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,230 पदों को भरा जाएगा।

बिहार बीपीएससी सीसीई 72वीं परीक्षा पैटर्न 2026 सहित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध बीपीएससी 72वीं सीसीई नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 notification: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 के लिए 7 मई से आवेदन कर सकेंगे:

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • ‘बीपीएससी 72nd सीसीई प्रीलिम्स’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications