Trusted Source Image

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक ssc.gov.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 8 मई

Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 11:08 PM IST | 2 mins read

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा 2025 के लिए विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 8 मई, 2026 तक ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस भर सकते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रथम चरण के संभावित आवंटन (FRTA)/परिणाम घोषित होने से पहले, स्किल टेस्ट में शामिल सभी अभ्यर्थियों को पदों/विभागों के लिए अपनी विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करना अनिवार्य है।

आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ एवं ‘D’ परीक्षा 2025 (पेपर-1) का आयोजन 6, 7, 8 और 11 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया था। पेपर-1 का परिणाम 28 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया गया था।

Also readDelhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पोस्ट/विभाग के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की सुविधा ‘My Application’ टैब के तहत उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा केवल उन अभ्यर्थियों के लिए 5 मई 2026 (शाम 6:00 बजे) से 8 मई 2026 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी, जिन्होंने स्टेनोग्राफर परीक्षा का स्किल टेस्ट दिया है।”

पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं पदों के लिए अपनी वरीयता (Preference) भरनी चाहिए, जिन्हें उनकी दिव्यांगता के अनुरूप उपयुक्त माना गया है। यदि कोई उम्मीदवार ऐसे पद के लिए चयनित हो जाता है, जो उसकी दिव्यांगता के अनुकूल नहीं है, तो संबंधित उपयोगकर्ता विभाग उसकी उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।

SSC Stenographer 2025 Option-cum-Preference Form :

एसएससी ने बताया कि, जो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने पदों की वरीयताएं जमा नहीं करेंगे, उन्हें FRTA/परिणाम में किसी भी पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता भरने का दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा अधिक जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications