BPSC 71th Notification 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा पंजीकरण का नोटिफिकेशन bpsc.bihar.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 30, 2025 | 07:14 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा में प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 1,250 पदों पर भर्ती के लिए इंटीग्रेटेड 71वीं कंबाइंड कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन (CCE) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 जून से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 तक है।
बीपीएससी 71वीं सीसीई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सेवावार, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरुष) - 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष होनी चाहिए।
बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्नातक परीक्षा पास होना जरूरी है।
BPSC 71th Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य अभ्यर्थियों 600 सौ रूपये का आवेदन शु्ल्क देना होगा, जबकि केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रूपये, बिहार राज्य के स्थायी निवासी सभी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों को 150 रूपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 सौ रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
BPSC 71th Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बीपीएससी 71वीं परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कुल पद 1250 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विभागों और रिक्तियों की संख्या नीचे दी गई है-
सीनियर डिप्टी कलेक्टर – 100
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी – 79
श्रम अधीक्षक – 10
अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक – 03
ईख पदाधिकारी – 17
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 22
प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी – 13
राजस्व पदाधिकारी – 45
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459
BPSC 71th 2025: परीक्षा तिथि
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। बीपीएससी 71वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन करना होगा।
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]CG DElEd Admit Card 2025: सीजी डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड cgbse.nic.in पर जारी
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स के तहत आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम