BPSC 71st Prelims Exam Guidelines: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा कल , एग्जाम डे गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | September 12, 2025 | 03:49 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने ई एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड की एक कॉपी वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 13 सितंबर को 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों के 912 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बीपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ध्यान दें! अब शिकायत दर्ज करने के लिए Grievance Redressal System का इस्तेमाल करें। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा से संबंधित भ्रामक/कल्पनिक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल से ही प्रमाणित जानकारी प्राप्त करें।
BPSC 71 CCE 2025: परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होता है, जो वस्तुनिष्ठ प्रकृति का होता है। इसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर के लिए एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी।
Bpsc 71st Prelims Exam Guidelines: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अवश्य लानी होगी।
- प्रवेश पत्र प्रिंट करते समय, यह सुनिश्चित करें कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हों।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले अपने आवंटित केंद्रों पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 11 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उम्मीदवारों को बाहर जाने की अनुमति होगी।
- आयोग ने परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।
- किसी भी उम्मीदवार के पास ऐसी वस्तुएं पाए जाने या कदाचार में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Bpsc 71st Prelims Exam Guidelines: प्रश्न पुस्तिका साथ ले जाने की अनुमति
परीक्षा हॉल में अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थी सभी डिटेल्स भरकर अपना हस्ताक्षर हिन्दी एवं अंग्रेजी में निर्धारित स्थान पर अंकित करेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा खत्म होने के बाद ही परीक्षा कक्ष/परिसर छोड़ेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी प्रश्न पुस्तिका को अपने साथ लेकर जा सकते हैं। ओएमआर शीट में कोई भी चिन्ह नहीं बनाएं, केवल नीले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करें।
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने ई एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड की एक कॉपी वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा। इसके अलावा ई एडमिट कार्ड में जिस फोटो आईडी का जिक्र किया गया है, वह फोटो आईडी भी साथ लाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार