BPSC OMR Sheet 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक और एलडीसी मुख्य की ओएमआर शीट जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | October 31, 2025 | 03:23 PM IST | 1 min read
बीपीएससी ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 31 अक्टूबर को एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं विज्ञापन संख्या-43/2025 के अंतर्गत लोवर डिवीजन क्लर्क मुख्य परीक्षा की उत्तर पत्रक (OMR Sheet) जारी कर दी है। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल/ मोबाइल नंबर/ यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग द्वारा जारी बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2025 ओएमआर शीट और बीपीएससी एलडीसी मुख्य परीक्षा 2025 ओएमआर शीट पर समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
आयोग ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “डाउनलोड ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी 8 नवंबर, 2025 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दिनांक 08.11.2025 के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
बीपीएससी ने बताया कि, उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से 8 नवंबर, 2025 तक आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर स्वयं के डैशबोर्ड में लॉगिन करके अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में आगे कहा गया कि, 8 नवंबर, 2025 तक ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा उत्तर पत्रक की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC OMR Sheet Download Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीपीएससी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ओएमआर शीट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल