Abhay Pratap Singh | October 31, 2025 | 02:20 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आज रात 8:00 बजे तक हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग विकल्प में बदलाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली: पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, रोहतक ने एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 शेड्यूल में संशोधन किया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 नवंबर को जारी किया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आज रात 8:00 बजे तक हरियाणा नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग विकल्प को संपादित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा हरियाणा नीट यूजी 2025 राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 नवंबर को जारी किया जाएगा।
हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के तहत सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 4 नवंबर के बीच प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 5 से 7 नवंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट के विरुद्ध शिकायत के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीट आवंटन की तिथि पर ही शिकायत निवारण के बाद अंतिम आवंटन सूची अपलोड की जाएगी।” आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है। नवीनतम अपडेट के लिए डीएमई हरियाणा की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | कार्यक्रम | तिथियां | 
|---|---|---|
| 1 | चॉइस फिलिंग विकल्प को संपादित करना | 30 से 31 अक्टूबर, 2025 (रात 8:00 बजे) तक | 
| 2 | प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट प्रोविजनल अलॉटमेंट सूची में शिकायत (यदि कोई हो) प्राप्त शिकायत के बाद अंतिम आवंटन सूची जारी | 3 नवंबर, 2025 | 
| 3 | प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण शुल्क जमा करना | 3 से 4 नवंबर, 2025 (रात 8:00 बजे) तक | 
| 4 | पं. बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में अभ्यर्थियों को भौतिक दस्तावेज सत्यापन | 5 से 7 नवंबर, 2025 (सुबह 9:00 बजे से) | 
| 5 | सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 5 से 8 नवंबर, 2025 तक | 
| 6 | आवंटित संस्थान में प्रवेश लेने/ रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि | 8 नवंबर, 2025 (शाम 4:00 बजे तक) |