Trusted Source Image

HP NEET UG Counselling 2025: एचपी नीट यूजी राउंड 3 शेड्यूल संशोधित, 3 नवंबर को जारी होगा प्रोविजनल रिजल्ट

Santosh Kumar | October 30, 2025 | 10:15 AM IST | 1 min read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जारी होने के बाद एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 परिणाम की जांच कर सकेंगे।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
एएमआरयू ने आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एएमआरयू ने आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्थित अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने आज एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम अब 3 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जारी होने के बाद एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 परिणाम की जांच कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग राउंड 3 का अंतिम सीट आवंटन रिजल्ट 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश 6 और 7 नवंबर को होगा।

इसके बाद स्ट्रे राउंड काउंसलिंग होगी। इसके लिए रिक्त सीटों की सूची 8 नवंबर को जारी की जाएगी। नए फॉर्म उसी दिन से 9 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। कोर्स, कॉलेज और कोटा विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 8 से 11 नवंबर तक चलेगी।

Also readMP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन

स्ट्रे राउंड की मेरिट सूची 10 नवंबर को जारी की जाएगी और सीट आवंटन 15 नवंबर को किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। काउंसलिंग शेड्यूल में किसी भी बदलाव की घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी।

इसलिए, विश्वविद्यालय उम्मीदवारों को सलाह देता है कि वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। एचपी नीट यूजी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चली।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications