BPSC 70th Prelim Exam: बीपीएससी 70th प्रीलिम्स एग्जाम 13 दिसंबर को, EOU ने साइबर ठगों को लेकर चेतावनी की जारी
Abhay Pratap Singh | December 9, 2024 | 09:57 PM IST | 2 mins read
ईओयू ने कहा कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को फोन कॉल्स के माध्यम से रुपये लेकर अंक बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: बिहार लोग सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 13 दिसंबर को बीपीएससी 70th प्रीलिम्स एग्जाम 2024 आयोजित की जाएगी। इससे पहले, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने साइबर ठगों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में पास कराने के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे मांगने के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
ईओयू ने कहा कि अभ्यर्थियों को फोन कॉल्स के माध्यम से रुपये लेकर अंक बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसका उल्लेख सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया जा रहा है। इसलिए उम्मीदवार ऐसे साइबर ठगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करें तथा किसी को कोई राशि न दें।
ईओयू के उप महानिरीक्षक (DIG) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, “इस संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर स्थानीय या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचित करें। ईओयू को मोबाइल/ व्हाट्सएप नंबर 8544428404 या ईमेल spcyber-bih@gov.in या cybercell-bih@nic.in पर रिपोर्ट करें। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से एनसीआरपी पोर्टल पर भी इसकी जानकारी दें।”
एचटी मीडिया के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया और अप्रमाणित सूचनाओं के प्रवाह के युग में किसी व्यक्ति द्वारा ठगी के लिए अफवाह या भ्रम फैलाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय यही है कि ऐसे साइबर धोखेबाजों से सावधान रहें।
बीपीएससी ने सोशल मीडिया या डिजिटल चैनलों पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। प्रेस रिलीज के अनुसार, ‘बीपीएससी के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की कोशिश करने या उन्हें पास कराने का आश्वासन देने पर स्थानीय थाने, ईओयू और आयोग को तुरंत सूचित करना चाहिए।’
बीपीएससी के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने कहा, “बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। केंद्रों पर करीब 30,000 सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जा चुके हैं।” बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 राज्यभर के 925 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम