BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं मेन्स एडमिट कार्ड डेट घोषित, 12 अप्रैल से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | April 9, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, बीपीएससी 70वीं मेन्स एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना बीपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 12 अप्रैल 2025 से उपलब्ध होंगे।
BPSC 70th Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम
अभ्यर्थी अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें और डैशबोर्ड में दिए गए "डाउनलोड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करके ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बीपीएससी 70वीं मेन्स एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पता होगा।
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। कोई भी प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा और अन्य सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए मुख्य परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Also read BPSC 70th Mains 2025: बीपीएससी 70वीं मेन्स एग्जाम का विषयवार शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
BPSC 70th Mains Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login
- अभ्यर्थी अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
- बीपीएससी 70वीं मेंस एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड दिखेगा।
- इसे ओपन करें, विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
बीपीएससी मेंस 2025 दो पालियों में और अलग-अलग समय पर होगी। बीपीएससी 70वीं प्री परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए। इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा