BPSC 70th Admit Card 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 6 दिसंबर को bpsc.bih.nic.in होगा जारी
Abhay Pratap Singh | December 5, 2024 | 08:15 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 13 दिसंबर को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, आयोग द्वारा बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 6 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा।
बीपीएससी 70वीं सीसीई एडमिट कार्ड उम्मीदवार यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्र कोड के बारे में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 10 दिसंबर 2024 को उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
Also read RPSC RAS 2024: आरपीएससी आरएएस आवेदन सुधार विंडो rpsc.rajasthan.gov.in पर खुली, अंतिम तिथि जानें
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। उक्त परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंक काटा जाएगा। यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,957 की जगह 2,027 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
BPSC 70th CCE परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी। BPSC 70वीं CCE 2024 प्रीलिम्स प्रश्न पत्र में 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से BPSC Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
- 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- बीपीएससी सीसीई एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी