BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में 592 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
Abhay Pratap Singh | November 4, 2024 | 02:46 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव, अंतिम वेतन और मार्केट बेंचमार्क के आधार पर सैलरी दी जाएगी।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, हेड, प्रोजेक्ट मैनेजर, स्ट्रेटजी मैनेजर, डेटा इंजीनियर्स सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बीओबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 19 नवंबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 592 रिक्तियां भरी जाएंगी। बीओबी अधिसूचना में कहा गया कि केवल भारत में कहीं भी सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवार ही आवेदन करें।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमबीए/ पीजीडीएम/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ लॉ डिग्री/ सीए/ सीएमए/ सीएफए सहित आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी हो।
बीओबी मैनेजर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का क्रेडिट इतिहास अच्छा हो और ज्वाइनिंग के समय उनका न्यूनतम CIBIL स्कोर 650 या उससे अधिक हो। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
BOB Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीओबी भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- बैंक की वेबसाइट www.bankofbaroda.in/career.htm पर विजिट करें।
- ‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करें और फिर ‘करंट अपॉर्चुनिटी’ पर जाएं।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम