Trusted Source Image

ICAI CA Exam Dates 2027: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Saurabh Pandey | September 23, 2026 | 06:48 PM IST | 1 min read

आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों ही परीक्षाएं 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं।

ICAI CA Exam Dates 2027: इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियां

आईसीएआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट कोर्स के ग्रुप-I की परीक्षाएं 2, 4 और 6 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। वहीं ग्रुप-II की परीक्षाएं 8, 10 और 12 जनवरी 2027 को होंगी।

ICAI CA Exam Dates 2027: फाउंडेशन परीक्षा की तिथियां

सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा के किसी दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Also read HPSC ADA Mains Result 2026: एचपीएससी एडीए मेन्स रिजल्ट जारी, 10 अक्टूबर से इंटरव्यू

ICAI CA Exam Dates 2027: परीक्षा का समय और अवधि

आईसीएआई सीए परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित होंगी। फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 1 और 2 तीन घंटे के होंगे, जबकि पेपर 3 और 4 दो घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक) की अवधि के होंगे। इंटरमीडिएट के सभी पेपर तीन घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) के होंगे।

सीए फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी पेपरों के लिए दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम मिलेगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications