Trusted Source Image

UPSSSC Admit Card 2026: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 03:25 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 और यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 23 सितंबर से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 और यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट प्रवेश पत्र आयोग के अधिकृत Android मोबाइल ऐप एवं पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Mains Exam 2026: मुख्य परीक्षा कार्यक्रम

  • यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 - विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी मेन्स एग्जाम 2026 - विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026 के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा 27 सितंबतर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी।

Also readUPSSSC Answer Key Objection 2026: यूपी भेषजिक आयुर्वेदिक उत्तर कुंजी पर दर्ज करें आपत्ति, लास्ट डेट 28 सितंबर

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। मेन्स एग्जाम में शामिल होने हेतु अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है।

यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आयोग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड के कुल 708 और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के 208 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UPSSSC Mains Exam 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=2 पर जाएं।
  • फॉरेस्ट गार्ड या फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications